CM Mohan and former CM Shivraj visited Ramlala in Orchha ram mandir

सीएम मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राम नगरी ओरछा में पूरे दिन उत्सव का माहौल रहा। महल और मंदिरों सहित संपूर्ण नगर को लाइटिंग से सजाया गया। बुंदेलखंड की अयोध्या भी सज संवरकर दुल्हन की तरह तैयार दिखाई दे रही थी। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओरछा पहुंचकर मंदिर प्रांगण में अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट देखते हुए वेद मंत्रों के साथ पूजा अर्चना की। साथ ही राम राजा सरकार के दरबार में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, ‘मैं ओरछा में भगवान राम के दर्शन करने के लिए आया, आज यहां बैठकर हम सबने अयोध्या की अद्भुत छटा निहारी है। कई जन्मों के पुण्य के बाद ये मौका मिलता है। यशस्वी प्रधानमंत्री ने अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में आरती-पूजन और विधि विधान से भाग लिया है। ये सच्चे अर्थों में भगवान राम की प्रतिष्ठा नहीं हुई, बल्कि भारत की आत्मा की प्रतिष्ठा हुई है। भारत के पुराने की वैभव की प्रतिष्ठा हुई है। ये सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत क्षण है। भगवान राम सब पर कृपा करें, उनसे विनती करते हुए मैं प्रधानमंत्री सहित सभी को शुभकामनाएं देता हूं।’

ओरछा में राम राजा लोक को लेकर बोले मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘जो भी शेष है वो लोक बनाए जाएंगे, शासन की जो योजनाएं चल रही हैं वह सब चलती रहेंगी। इसमें नए विचारों के आधार पर जो-जो बातें आएंगी, वह सब भी करते जाएंगे। ओरछा को अच्छी कनेक्टिविटी भी जल्दी देंगे।’

राहुल गांधी के राम मंदिर मुद्दे पर धरना देने पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है एक तरफ कांग्रेस कहती है कि राजीव गांधी ने राम जन्मभूमि स्थल का ताला खुलवाया और दुर्भाग्य से ऐसा भावपूर्ण निमंत्रण भाग्य से जो मिलता है और अभागे होकर न सिर्फ निमंत्रण ठुकराया, बल्कि लगातार हिंदुओं को लज्जित करने के कार्य कर रहे हैं। वहीं, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज सनातन के लिए अद्भुत दिन है। जीवन धन्य हो गया, अयोध्या में भगवान दिव्य भव्य मंदिर में विराजित हो गए। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनेगा। आज मन पुलकित हो गया। अब रामराज्य के लिए काम करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *