CM said: In case of love jihad, eve teasing, chain snatching, constable to CO will be held accountable, DM sho

सीएम योगी आदित्यनाथ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि लव जिहाद, ईव टीजिंग और चेन स्नेचिंग की घटना होने पर बीट सिपाही से लेकर डिप्टी एसपी (सीओ) तक की जवाबदेही तय की जाएगी। रविवार को अपने सरकारी आवास पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कानून-व्यवस्था, त्योहार, विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान चेताया कि शासन स्तर पर रोजाना हर जिले की समीक्षा हो रही है। हर अधिकारी की गतिविधि की भी सीधी निगरानी हो रही है। जन शिकायतों के निस्तारण में देरी और मिथ्या रिपोर्ट लगाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

Trending Videos

योगी ने कहा कि बीते वर्षों में प्रदेश में सभी त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हुए हैं। आगे बारावफात, अनंत चतुदर्शी के बाद पितृ पक्ष है। वहीं 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र, विजयादशमी है। यह समय संवेदनशील है, लिहाजा सतर्क एवं सावधान रहना होगा। इस दौरान शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ कड़ाई से पेश आएं। माहौल खराब करने वालों से कठोरता से निपटें। दूसरे संप्रदाय के लोगों को उत्तेजित करने का कुत्सित प्रयास करने वालों पर नजर रखें। पिछले अनुभवों को ध्यान में रखकर सुरक्षा इंतजाम करें। कहीं भी सड़क किनारे बाइक, कार, टैक्सी की पार्किंग न हो। स्ट्रीट वेंडरों का व्यवस्थापन कराएं। अवैध टैक्सी स्टैंडों पर कार्रवाई जारी रहे। इस दौरान शासन स्तर के अधिकारियों के साथ सभी मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर, डीएम, एसपी और जिलों में फील्ड में तैनात अधिकारी मौजूद रहे।

महिला सुरक्षा शीर्ष प्राथमिकता

सीएम ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। लव जिहाद, चेन स्नेचिंग, ईव टीजिंग होने पर तुरंत कार्रवाई हो। महिला पुलिस बीट अधिकारी एक्टिव रहें। पेट्रोलिंग जारी रखें। ऐसी घटनाओं पर बीट सिपाही से लेकर डिप्टी एसपी तक की जवाबदेही तय होगी। जोन और रेंज स्तर द्वारा भी अधिकारियों की कार्यशैली की समीक्षा की जाए। सभी पुलिस कमिश्नर हर दिन डीजीपी को रिपोर्ट दें।

ट्रैक को क्षति पहुंचाने की साजिश के मिले संकेत

उन्होंने कहा कि बीते दिनों में रेल पटरियों को क्षतिग्रस्त करने अथवा रेल दुर्घटना की साजिश के संकेत मिले हैं। कुछ लोग पकड़े भी गए हैं। यह गंभीर विषय है। जोन और रेंज स्तर के पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र के जीआरपी और आरपीएफ बल के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें। इंटेलिजेंस बढ़ाएं और इस बड़ी साजिश में शामिल अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

डीएम और एसपी मंत्रियों के संपर्क में रहें

सीएम ने कहा कि सभी जिलों में तैनात प्रभारी मंत्रियों का दौरा प्रत्येक माह होगा। जिलों में कोर कमेटी भी गठित की गई है। दौरे के समय सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें। मंत्री के निर्देशों का अनुपालन कराएं। डीएम और पुलिस कप्तान अपने जिले के प्रभारी मंत्री से संवाद-संपर्क बनाए रखें। जिले की गतिविधियों से उन्हें अपडेट करते रहें। जिलों के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती भी शीघ्र कर दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *