Cm Yogi Adityanath Address Enlightened Conference In Pilibhit

सीएम योगी आदित्यनाथ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पीलीभीत पहुंचे। शहर के रामा इंटर कॉलेज मैदान में प्रबुद्ध सम्मेलन के मंच पर जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। व्यापारियों ने सीएम योगी को बांसुरी भेंट की। समर्थकों ने फूल माला पहनाई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रबुद्धजनों को संबोधित किया। 

सीएम योगी ने भारत माता की जय से अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पीलीभीत इसलिए महत्वपूर्ण है, यहां परिश्रम और पुरुषार्थ से सोना उगाने वाले अन्नदाता है तो बांसुरी की मधुर धुन से कन्हैया का स्मरण कराने वाले हस्तशिल्प भी। उन्होंने कहा कि पीलीभीत में एक तरफ टाइगर की दहाड़ है, दूसरी तरफ बांसुरी की मधुर धुन है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *