CM Yogi Adityanath along with many leaders take the membership of BJP.

कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम सहित भाजपा के बड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ले ली है। इसके साथ ही यूपी में भाजपा का सदस्यता अभियान प्रारंभ हो गया। यह अभियान दो सितंबर को शुरू हुआ और 25 सितंबर तक चलेगा। अभियान का प्रारंभ सोमवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी की सदस्यता दिलाकर की।

Trending Videos

लखनऊ के विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान प्रारंभ हो चुका है। पहले चरण का अभियान 2 सितंबर से 25 सितंबर और दूसरे चरण का अभियान एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जनसंघ से लेकर भाजपा तक हमारे अभियान लगातार जारी हैं। लोग हमारी विचारधारा पर आरोप लगाते रहे पर हम आगे बढ़ते रहे। आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक भाजपा का संगठन है। दक्षिण भारत में भी हमने अच्छा प्रदर्शन किया है और मजबूत ताकत बनकर उभरे हैं।

इसके साथ ही भाजपा ने सदस्यता के लिए टोल फ्री नंबर 8800002024 और बारकोड जारी कर दिया है। इस नंबर पर मिस कॉल करके कोई भी भाजपा का सदस्य बन सकता है। कार्यक्रम में मौजूद सभी सदस्यों को एक साथ नंबर डायल कर सदस्यता दिलाई गई।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज हम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर रहे हैं। भारत आज विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। हमने धारा 370, 35 ए और तीन तलाक जैसे विषयों पर काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लक्ष्य देते हुए कहा कि हमें प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाने हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *