{“_id”:”67ac3cee6512015fec044aa6″,”slug”:”cm-yogi-adityanath-and-saints-express-grief-on-the-death-of-acharya-satyendra-das-2025-02-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: मुख्यमंत्री योगी ने इन शब्दों में दी आचार्य सत्येंद्र दास को श्रद्धांजलि, अयोध्या के संतों ने भी जताया शोक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। – फोटो : amar ujala
विस्तार
श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के निधन पर आध्यात्म जगत के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उनका जाना आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है।
Trending Videos
उन्होंने एक्स पर कहा कि परम रामभक्त, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि!
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
दशरथ महल के महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य ने कहा कि रामलला के प्रति उनकी निष्ठा अगाध थी। टेंट से लेकर राम मंदिर निर्माण तक की यात्रा के हर एक पड़ाव के भी साक्षी रहे हैं। वे हमेशा रामलला को टेंट में देखकर द्रवित होते थे। वह संतृप्त की भी मिसाल थे। उनका निधन संत परंपरा की एक बड़ी क्षति है।