CM Yogi Adityanath avoided directly playing Hindu card but kept attacking On SP

CM yogi moradabad rally
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुरादाबाद में कुंदरकी सीट पर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करने भदासना पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ के तेवर बदले-बदले नजर आए। योगी ने सीधे तौर पर हिंदू कार्ड से परहेज किया, लेकिन सपा पर हमलावर रहे। उन्होंने अपने संबोधन में ईद, क्रिसमस का जिक्र करने के साथ उपलब्धियां गिनाकर सबका साथ, सबका विकास का संदेश देने की कोशिश की। 

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता और गंगा मइया से की। उन्होंने मतदान की तिथि 13 से 20 नवंबर करने पर निर्वाचन आयोग का आभार जताया। इसके बाद कार्तिक मेले के जरिये सपा पर निशाना साधना शुरू किया। जो पुलिस भर्ती, विकास की योजनाएं, बहन बेटियों की सुरक्षा, त्योहार तक चला। उनके हर संबोधन की अगली लाइन सपा से जुड़ती रही। 

सीएम ने यूपी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के सभी जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने सरकारी नौकरियों से लेकर मकान, गैस सिलिंडर, राशन और आयुष्मान कार्ड का जिक्र किया। कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में सबका साथ, सबका विकास की नीति के तहत देशभर में विकास कार्य किए गए हैं। सीएम ने करीब आधे घंटे तक सभा को संबोधित किया। 

2017 से पहले ठप पड़ गया था पीतल उद्योग

मुख्यमंत्री मुरादाबाद के पीतल उद्योग का जिक्र करना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यह उद्योग ठप था, लेकिन अब कारोबार बढ़ता जा रहा है। मुरादाबाद का ब्रास उद्योग प्रदेश की शान है, जिसका सामान अब विदेशों में भी जाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें