CM Yogi Adityanath expresses grief on kanchanjunga Express accident.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : ANI

विस्तार


पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सीएम योगी ने सोमवार को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए घटना को दु:खद और हृदयविदारक बताया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रेल दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

ये भी पढ़ें – बकरीद पर 300 करोड़ के कारोबार से चहका बाजार, सिर्फ दो मंडियों में 35 करोड़ से ज्यादा के बकरे बिके

ये भी पढ़ें – चलती मालगाड़ी में आग लगने से हड़कंप, कोयला-खिलौने जलकर राख, दिल्ली से पश्चिम बंगाल जा रही थी ट्रेन

बता दें कि सोमवार सुबह तकरीबन 9 बजे अगरतला से सियालदाह जा रही 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस को न्यू जलपाईगुड़ी के समीप मालगाड़ी ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

घटना के बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस की बोगियां पटरी से उतर गईं। खबर लिखे जाने तक नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के अधिकारियों ने 60 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। वहीं 15 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें