
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी बारिश और ओलावृष्टि के दृष्टिगत संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नज़र रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें।
उन्होने आपदा से हुई जनहानि से प्रभावित परिवारों को अनुमन्य राहत राशि अविलंब प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें – सपा-कांग्रेस गठबंधन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तंज – ये राजनीति में भूतपूर्व हो चुके दो युवाओं का गठबंधन है
ये भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024: तीन राज्यों में होगा सपा-कांग्रेस के गठबंधन का विस्तार, एमपी व उत्तराखंड में भी साथ लड़ेंगे
उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशु हानि हुई, ऐसे प्रभावितों को तत्काल अनुमन्य वित्तीय सहायता प्रदान की जाए।
मुख्यमंत्री योगी ने यह निर्देश भी दिए हैं कि फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए ताकि इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई की जा सके।
