CM Yogi Adityanath launched Sanskrit Scholarship Scheme in Varanasi

कार्यक्रम में मंच पर मौजूद सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


काशी दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेश भर के संस्कृत विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर के दीक्षा प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने कंप्यूटर के माउस को क्लिक कर प्रदेश के 69,195 संस्कृत विद्यार्थियों के बैंक खाते में एक साथ 586 लाख रुपये की धनराशि छात्रवृत्ति के रूप में स्थानांतरित किया। 

बैंक खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि डिजिटली ट्रांसफर होने पर मौके पर मौजूद छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इसमें विश्वविद्यालय के 36 विद्यार्थी शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंच से प्रतीकात्मक रूप से सुहानी, पूजा शुक्ला, रंजना, कृष्णा, आर्यन, अभिनव मिश्रा, स्मिता, अमन, योगेश दुबे, प्रिंस पांडेय, हर्ष मिश्रा सहित 12 बच्चों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई। बता दें कि प्रदेश सरकार ने 23 साल के बाद संस्कृत छात्रवृत्ति योजना में संशोधन किया है। दरों में बढ़ोतरी करते हुए पात्रता की शर्तों को भी शिथिल किया गया है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *