CM Yogi Adityanath meets to Vidhansabha chief Satish Mahana.

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व सीएम योगी।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर पहुंचे। सीएम ने उनका हालचाल जाना। तबीयत बिगड़ने पर जून में विधानसभा अध्यक्ष का गुरुग्राम में ऑपरेशन हुआ था।

सीएम योगी मंगलवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के 16-कालिदास मार्ग लखनऊ स्थित आवास पहुंचे। यहां महाना के परिजनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें – यूपी में 20 जिलों के 900 गांव बाढ़ की चपेट में, सीएम योगी बोले- पीड़ितों को 24 घंटे में दें मुआवजा

ये भी पढ़ें – यूपी का मौसम: दक्षिण की ओर मानसून टर्फ खिसकने से धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी जारी

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका हालचाल जाना फिर विधानसभा अध्यक्ष के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह और सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह आदि भी मौजूद रहे।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की पिछले महीने ओपन हॉर्ट सर्जरी की गई थी तब से वह स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें