
विधायक व विधान परिषद सदस्यों से मिले सीएम योगी।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
देवीपाटन मंडल के भाजपा विधायकों ने अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर लखनऊ से अयोध्या होते हुए गोरखपुर तक हाईवे को 6 लेन और अयोध्या से गोंडा होते हुए बहराइच तक फोर लेन सड़क बनवाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रखा। मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को देवीपाटन मंडल के भाजपा विधायकों से जमीनी फीडबैक ले रहे थे।
अपने आवास पर आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 में श्रावस्ती सीट भाजपा हार गई थी। इस बार उसे भी जीतना है। गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती के विधायकों ने क्षेत्र की समस्याओं व आवश्यकताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने गोंडा से बलरामपुर फोर लेन सड़क बनाने व गोंडा में रिंग रोड बनाने की मांग की।
#UPCM @myogiadityanath से आज जनपद लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर बस्ती एवं देवीपाटन मंडल के विधान सभा/विधान परिषद सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। pic.twitter.com/Wt0lyg1g1j
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) February 8, 2024
विधायक प्रभात वर्मा ने छपिया मंदिर को अयोध्या से जोड़ने के लिए फोर लेने सड़क की मांग की। विधायक विनय द्विवेदी ने राजकीय डिग्री कॉलेज कूकनगर की समस्याएं रखीं। इटियाथोक से बाबागंज तक सड़क के चौड़ीकरण का भी प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने बस्ती मंडल के विधायकों से भी चर्चा की। इसमें उन्होंने विधायकों से चुनावी तैयारी में जुटने को कहा। कहा कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से अच्छा माहौल बना है।