अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद

Updated Sun, 15 Sep 2024 12:38 PM IST

सीएम योगी आदित्यनाथ 16 सितंबर को काशी दौरे पर हैं। सोमवार की शाम को सीएम योगी का आगमन होगा। वे जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। 



CM Yogi Adityanath will come to Varanasi on September 16

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala

Trending Videos



विस्तार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 सितंबर की शाम को काशी आएंगे। जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं से सर्किट हाउस में मुलाकात के बाद वह विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही सारनाथ सहित अन्य क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों का मुख्यमंत्री स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं। इस दौरान वह बाबा कालभैरव और बाबा विश्वनाथ के मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे।

Trending Videos

मुख्यमंत्री 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे। इस संबंध में जिला प्रशासन के अफसरों ने कहा कि मुख्यमंत्री के काशी आगमन की सूचना है। अभी उनके आगमन से संबंधित मिनट टू मिनट प्रोटोकॉल नहीं आया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *