CM Yogi Adityanath will do Jan Chaupal and address enlightened people in Agra

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में लोकसभा चुनाव की बिसात बिछाने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। सीएम चुनावी अभियान की शुरुआत फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में जन चौपाल से करेंगे। इसके बाद सूरसदन प्रेक्षागृह में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री का तीन दिन में यह दूसरा दौरा होगा। सोमवार को वह 11:35 बजे खेरिया हवाई अड्डे आए। यहां से हेलिकॉप्टर से हाथरस के लिए रवाना हुए। फिर बुलंदशहर व अन्य जिलों में सभाएं कीं। बुधवार को फिर मुख्यमंत्री आगरा आ रहे हैं। इस बार आगरा में चुनावी बिगुल फूंकेंगे। 

सीएम शमसाबाद स्थित एपी सिंह इंटर कॉलेज में सीकरी के भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में जन चौपाल करेंगे। इसके बाद शहर में सूरसदन प्रेक्षागृह में दोपहर 2:30 बजे प्रबुद्धजन सम्मेलन में शिरकत करेंगे। वह शहर के प्रबुद्धजन से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के लिए समर्थन मांगेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *