मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को काशी पहुंचे। शनिवार को शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय से ही पूरे प्रदेश में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान जिले के 5 निपुण विद्यालय, 5 निपुण बच्चे व 5 नव प्रवेशी बच्चों को सम्मानित करेंगे। परिसर में शिक्षा से जुड़े 12 स्टॉल लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री इन स्टॉलों का अवलोकन भी करेंगे। शुक्रवार की देर शाम तक कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं।

शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। इसमें अतिथियों का स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का भाषण व सम्मान कार्यक्रम होगा। सुबह 11:30 बजे तक कार्यक्रम का समापन होगा। इसके दृष्टिगत शुक्रवार को ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। देर शाम तक संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह, एडी बेसिक हेमंत राव, बीएसए अनुराग श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।

बेसिक शिक्षा मंत्री समेत कई अधिकारी लेंगे हिस्सा

कंपोजिट विद्यालय, शिवपुर में शनिवार को होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह भी मौजूद होंगे। इनके साथ बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा, डीजी मोनिका रानी, संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *