CM Yogi reached Mathura and inaugurated fair and exhibition at Deendayal Dham

CM Yogi Mathura Visit: सीएम ने दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह पर तीर्थनगरी मथुरा के फरह स्थित दीनदयाल धाम में मेला एवं प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें शामिल होने के लिए सूबे के मुखिया  सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय को नमन किया।

सीएम सुबह करीब 11.35 बजे फरह पहुंचे। यहां दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद ग्रामोद्योग केंद्र का भ्रमण, जन्मोत्सव मेले एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। सीएम किसानों के साथ जनसभा स्थल पर संगोष्ठी भी करेंगे। इसके बाद 15 मिनट अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। यहां से दोपहर 2 बजे जन्मभूमि पहुंचेंगे। यहां बांके बिहारी दर्शन और गोवर्धन परिक्रमा मार्ग को संचालित होने वाली गोल्फ काटों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद जन्मभूमि में दर्शन-पूजन के बाद 2.35 बजे रवाना होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *