CM Yogi said before 2014 terrorism separatism and Naxalism now respect for faith with development in varanasi

वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 से पहले देश में आतंकवाद, अलगाववाद, उग्रवाद, नक्सलवाद था। सरकारें तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पार करके भारत की आस्था से खिलवाड़ करती थीं। अब तेजी से विकास हो रहा है। आस्था को सम्मान भी मिल रहा है।

Trending Videos

मुख्यमंत्री मंगलवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को सम्मानित करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब देश में बदलाव दिखता है। जैसे काशी बदली है, वैसे ही देश-उत्तर प्रदेश में भी बदलाव आया है। भारतवासी विकास- विरासत पर गौरव की अनुभूति कर रहे हैं। भारत के पास आज विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हुई है। 

आगामी तीन वर्ष में भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। 2047 का रोडमैप पीएम मोदी ने देशवासियों के सामने प्रस्तुत कर दिया है। 140 करोड़ देशवासी और उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ लोग प्रफुल्लित हैं तो इसका श्रेय काशी को जाता है, क्योंकि संसद में पीएम मोदी काशी का प्रतिनिधित्व करते हैं। दस वर्ष पहले कोई सोचता था कि काशी विश्वनाथ धाम इतना भव्य बनेगा। यहां की एयर और वाटरवे कनेक्टिविटी इतनी अच्छी होगी। 

फोरलेन सड़कें, सुंदर घाट, मठ-मंदिरों की व्यवस्था का सुंदरीकरण होगा। विरासत को पहचान मिलेगी। प्रयागराज कुंभ भव्य-दिव्य हो सकता है। अयोध्या में श्रीरामलला के भव्य मंदिर का निर्माण होगा। कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटेगा। भारत की सीमाएं सुरक्षित होंगी। 4 करोड़ गरीबों को आवास, 10 करोड़ गरीबों को शौचालय, 12 करोड़ गरीबों को उज्ज्वला योजना का कनेक्शन, 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन की सुविधा मिलेगी, लेकिन अब यह सब संभव हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें