CM Yogi said: On the lines of Khelo India Centre, there will be Khelo UP Center in every block

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश के 189 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 62 करोड़ पुरस्कार राशि का वित
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया है कि जिस तरह से भारत सरकार की ओर से हर जनपद में खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना की जा रही है, उसी तर्ज पर प्रदेश के हर ब्लॉक में खेलो उत्तर प्रदेश सेंटर की स्थापना होगी। इसके लिए खेल विभाग के साथ मिलकर एक राशि निर्धारित की जाएगी। प्रदेश सरकार ने पहले ही तय किया है कि जो खिलाड़ी खेलों के उपरांत अपना समय दे सकते हैं, उनको खेलो यूपी सेंटर में निश्चित मानदेय पर कोच नियुक्त किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शनिवार को राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को सम्मानित कर उन्हें संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 19वें एशियाई खेल-2022, चौथे पैरा एशियाई खेल-2022 व 37वें राष्ट्रीय खेल-2023 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने, भाग लेने वाले खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों समेत कुल 189 लोगों को 62 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी। सात मेडल विजेताओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने नौकरी पाने वालों को बधाई देते हुए कहा कि पहले लोग पैसा देकर नौकरी खरीदते थे, लेकिन अब सरकार नौकरी से साथ पैसा भी दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडल जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों को भी सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने इस संबंध में खेल विभाग को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर जनपद में स्टेडियम, हर ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम और हर ग्राम पंचायत में खेल का मैदान व ओपन जिम बनाएगी। खेल व खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी का भी प्रावधान किया जाएगा। यूपी देश में अग्रणी राज्य है जिसने अब तक 500 से अधिक खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र देकर नौकरी प्रदान कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *