CM Yogi said: Ramlala played Holi after 500 years, now Kunj streets of Mathura-Vrindavan are waiting

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रबुद्धजन सम्मेलन के जरिए चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद किया। योगी ने कहा कि हम सभी ने ‘होली खेले रघुबीरा’ भजन सुना है, लेकिन 500 वर्ष में पहली बार अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने अपने धाम में विराजमान होकर होली खेली। मथुरा-वृंदावन की गलियां भी इंतजार कर रहीं हैं। पूरी दुनिया में मथुरा-वृंदावन, बरसाना, गोकुल, गोवर्धन, नंदगांव, बलदेव में खेली होली की चर्चा है। उन्होंने इस बयान से जहां राजनीतिक माहौल बनाया, वहीं कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार चुनावी समर में दो पक्ष स्पष्ट नजर आ रहे हैं। एक के लिए परिवार पहले है तो मोदी के नेतृत्व वाले पक्ष के लिए राष्ट्र। एक पक्ष अपने कृत्यों से माफिया राज को बढ़ावा देता है तो मोदी का पक्ष कानून के राज को प्रभावी ढंग से लागू करता है। उन्होंने मथुरा से सांसद व भाजपा उम्मीदवार हेमामालिनी के पक्ष में वोट देने की अपील की और विकास योजनाओं को गिनाकर मोदी का मतलब भी बताया। इससे पहले सीएम योगी श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। यहां पूजा के बाद गोवर्धन चौराहा स्थित मंगलम रिसोर्ट में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया।

गंगा मैया के बाद अब यमुना की बारी

सीएम ने कहा कि जब पहली बार सांसद के रूप में हेमामालिनी सदन में पहुंचीं तो कहा कि मैं ब्रज क्षेत्र की प्रतिनिधि बनकर आई हूं। उन्होंने यहां की पीड़ा बताई। आपके सांसद के मुंह से जो आवाज संसद में उठी थी, वह वैसे ही साकार होगी, जैसे एक-एक सपने साकार हो रहे हैं। सीएम ने कहा कि पांच हजार वर्ष पहले श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में पूरी लीलाएं रचीं। उसकी साक्षी बनीं थीं यमुना मैया। यमुना मैया की आवाज संसद में उठी थी, तब नमामि गंगे योजना बनाई गई। गंगा मैया के बाद अब यमुना मैया की बारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *