CM Yogi will lay the foundation stone of 35 schemes today, inaugurate 13 in Gorakhpur

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


गोरखपुर के एम्स में मरीजों को अब ब्लड बैंक और डायलिसिस की सुविधा मिलने लगेगी। शनिवार को मुख्यमंत्री एम्स में इन दोनों सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे। एम्स में पीपीपी मोड पर डायलिसिस यूनिट शुरू हो रही है। नेफ्रोप्लस कंपनी से इसे लेकर करार हुआ है। कंपनी 20 बेड का डायलिसिस यूनिट चलाएगी। इसमें रियायती दर पर गुर्दा मरीजों की डायलिसिस होगी।

एम्स में हर दिन करीब ढाई हजार मरीज ओपीडी में आते हैं। इनमें किडनी के मरीज भी हैं, जिन्हें डायलिसिस की जरूरत होती है, लेकिन यहां ब्लड बैंक नहीं होने की वजह से यह व्यवस्था शुरू नहीं हो पा रही है। एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. जीके पॉल ने बताया कि एम्स में सभागार में होने वाले कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की। बताया कि एम्स में ब्लड बैंक को लाइसेंस मिल चुका है। इसमें ब्लड सेपरेशन यूनिट भी लग चुकी है। जल्द ही एम्स में ब्लड डोनेशन कैंप भी लगेगा।

35 का शिलान्यास और 13 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। करीब 953 करोड़ रुपये से अधिक की 35 परियोजनाओं का शिलान्यास और 53 करोड़ रुपये से अधिक की 13 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। लोकार्पण और शिलान्यास की परियोजनाओं में बाढ़ बचाव, फ्लाई ओवर, सड़क एवं नाली निर्माण, कलेक्ट्रेट परिसर में डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में आवासीय एवं अनावासीय भवनों का निर्माण, एमईएस ऑफिस की शिफ्टिंग, पर्यटन विकास के कार्य शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें