
docter demo
– फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में स्वास्थ्य विभाग में सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने कार्य में लापरवाही बरतने पर एक चिकित्सक सहित तीन अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा समाप्त की कार्रवाई की है। एक चिकित्सक सहित दो एएनएम लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे। जबकि डिस्ट्रिक्ट डाटा मैनेजर का कार्य असंतोष जनक था।
सीएमओ ने बताया कि अवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र की स्वास्थ्य इकाइयों पर तैनात एएनएम दीक्षा व सारिका करीब छह से सात माह से अनुपस्थिति चल रहीं थीं। नोटिस का जवाब भी नहीं दिया गया। इसके साथ ही सकीट सीएचसी पर तैनात राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम में तैनात चिकित्सक डॉ. रेशू चौहान छह माह से अनुपस्थित थे।
