
आगरा में टीपी नगर में ग्रीन गैस लिमिटेड का सीएनजी पंप पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यहां पर गैस की सप्लाई नहीं है। लोगों ने बताया कि गैस सुबह छह बजे तक थी उसके बाद पूरे दिन गैस नहीं मिल रही है। रात में भी पंप को बंद कर दिया गया है। सीएनजी पंपों की सप्लाई रुनकता से लेकर भगवान टॉकीज और ट्रांस यमुना तक बंद है।