
{“_id”:”68f7350166ff92c4c10d83a6″,”slug”:”video-colombian-couple-ties-the-knot-in-traditional-hindu-wedding-at-agra-2025-10-21″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”VIDEO: विदेशी जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाजों से रचाई शादी, चकाचौंध छोड़ भारतीय परंपरा में डूबे…सात फेरे लिए”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
प्रेम और संस्कृति की धरती आगरा एक बार फिर उस क्षण की साक्षी बनी जब दूर देश कोलंबिया से आए विदेशी जोड़े कैमिला और एडविन ने भारतीय वैदिक परंपराओं के अनुसार विवाह संपन्न कर एक अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया। इस पूरे आयोजन का संचालन और व्यवस्थापन आगरा की ट्रेवल कंपनी द्वारा किया गया, जिसने भारतीय संस्कृति और आतिथ्य की गहराई को न केवल दर्शाया बल्कि उसे विदेशी मेहमानों तक अनुभव के रूप में पहुंचाया।