loader


Sophia Qureshi Biography: भारत की एयर स्ट्राइक ने पूरे देश को गर्व से भर दिया, लेकिन बुंदेलखंड के लिए यह दोहरे गर्व का मौका रहा। जिन कर्नल सोफिया कुरैशी के जरिये पूरी दुनिया ने पाकिस्तान में आतंकी हरकतों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर का सच जाना, उनका जन्म न सिर्फ बुंदेलखंड में हुआ बल्कि दुश्मनों को मात देने का हुनर भी उन्होंने झांसी में सीखा। 

झांसी में कर्नल सोफिया बतौर मेजर तैनात रहीं। कई सैन्य अभियानों की अगुवाई कीं। कर्नल सोफिया के बड़े ताऊ का परिवार भट्टागांव में रहता है। आतंकी शिविरोपिर भारत के हमले के बाद बुधवार को उनके यहां जश्न छाया गया। परिजन ने सिर्फ यही कहा, बेटी ने आज गर्व से सिर ऊंचा कर दिया।

 




Trending Videos

Colonel Sophia Qureshi Trained in Jhansi Led the World to Witness Operation Sindoor's Power Against Terror

2 of 7

भट्टागांव में खुशी जाहिर करते कर्नल सोफिया क़ुरैशी के परिजन
– फोटो : परिजन


12 दिसंबर 1975 को हुआ था सोफिया का जन्म

छतरपुर के नौगांव निवासी सोफिया का जन्म 12 दिसंबर 1975 को हुआ था। उनके चाचा वली मोहम्मद नौगांव में रहते हैं। सोफिया के चचेरे भाई एवं मैकेनिकल इंजीनियर मोहम्मद रिजवान ने अमर उजाला को बताया कि सोफिया की शुरुआती पढ़ाई यहीं से हुई। वह हमेशा से पढ़ाई में जहीन रहीं। 

 


Colonel Sophia Qureshi Trained in Jhansi Led the World to Witness Operation Sindoor's Power Against Terror

3 of 7

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह
– फोटो : पीटीआई


लेफ्टिनेंट बनने के बाद पदोन्नति मिलने पर हुईं कैप्टन

शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के माध्यम से भारतीय सेना में चयन के बाद पीएचडी और टीचिंग करियर भी छोड़ दिया। उनका कहना है कि लेफ्टिनेंट बनने के बाद पदोन्नति मिलने पर कैप्टन हुईं। इसके बाद झांसी में तैनात रहीं। यहां उनका मेजर पद पर प्रमोशन हो गया। गांधीनगर में लेफ्टिनेंट कर्नल के तौर पर पदस्थ रहीं।

 


Colonel Sophia Qureshi Trained in Jhansi Led the World to Witness Operation Sindoor's Power Against Terror

4 of 7

सोफिया कुरेशी
– फोटो : ANI


सोफिया के पति भी सेना में अफसर

इसके बाद वह कर्नल हो गईं। सोफिया के पति भी सेना में अफसर हैं। सोफिया के ताऊ इस्माइल कुरैशी बीएसएफ से रिटायर्ड होने के बाद भट्टा गांव में रहने लगे। दो साल पहले उनकी मौत हो चुकी है। सोफिया की चचेरी बहन शबाना कुरैशी का कहना है कि परिवार के सभी बच्चों के लिए सोफिया रोल मॉडल हैं। 

 


Colonel Sophia Qureshi Trained in Jhansi Led the World to Witness Operation Sindoor's Power Against Terror

5 of 7

सोफिया कुरैशी
– फोटो : Pti


सभी उनकी तरह बनना चाहते हैं। उन्हें देखकर ही उनके भाई इकबाल बीएसएफ में भर्ती हुए। पूरे परिवार के लिए आज खुशी का मौका है। सोफिया की भाभी ने भी इसे गर्व का पल बताया। परिवार के लोगों को आस-पड़ोस के लोगों ने पहुंचकर बधाई दी।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें