
चांदनी शर्मा का महज पांच घंटे में बन गया पासपोर्ट।
लखनऊ। अंडर-19 टीम की क्रिकेटर चांदनी शर्मा पासपोर्ट नहीं होने की वजह से परेशान थीं। मंगलवार को वह क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पहुंचीं। आरपीओ ने उनका मामला संज्ञान में लिया और पांच घंटे के भीतर पासपोर्ट बनाकर उनको दे दिया।
दरअसल जनवरी में महिला अंडर-19 विश्वकप श्रीलंका में होना है।
संभावना है कि विश्व कप में चांदनी का चयन होगा। लेकिन, उनके पास पासपोर्ट नहीं था। ऑनलाइन आवेदन करने का प्रयास किया तो दो दिन के भीतर अपॉइंटमेंट का कोई भी स्लॉट उपलब्ध नहीं था। जबकि दो-तीन दिसंबर से पुणे में शुरू हो रही अंडर-19 त्रिकोणीय शृंखला में उनको प्रतिभाग करने जाना है। इसके पहले ही उनको अपना पासपोर्ट जमा करना था। गलवार को चांदनी पासपोर्ट कार्यालय पहुंचीं। आरपीओ शुभम सिंह को पूरा मामला बताया।
आरपीओ ने मामले को प्राथमिकता पर संज्ञान लेते हुए दस्तावेज लेकर पासपोर्ट की प्रक्रिया शुरू की और पांच घंटे के भीतर चांदनी को पासपोर्ट दे दिया। जब चांदनी के हाथों में पासपोर्ट पहुंचा तो वह और उनका परिवार खुशी से झूम उठा। अफसरों की कार्यशैली की सराहना की। यदि उनका सेलेक्शन विश्व कप टीम में होता है, तो वहां जाने में अब उनको कोई परेशानी नहीं होगी।
