www.a2znewsup.com जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍️

(उरई जालौन) उरई: आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ उ. प्र. के आदेश एवं जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय जी के निर्देश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सहायक आयुक्त डा. जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में आलोक कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सुनील कुमार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अनुक्रम में खाद्य पदार्थ पनीर व दूध पर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु 13 दिसम्बर 2023 को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद जालौन स्थान उरई विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर निम्नलिखित खाद्य कारोबारकर्ताओं के प्रतिष्ठान से निरीक्षण कर कार्यवाही की गयी खाद्य कारोबारकर्ता जिला परिषद उरई स्थित जय माता दी जनरल स्टोर के मालिक नीरज कुमार की दुकान का पनीर का नमूना भरा गया। इसके साथ ही फरीद अहमद पुत्र हबीब अहमद निवासी गणेशगंज उरई सावत्री प्लाजा घंटाघर के पनीर का नमूना लिया गया तथा शैलेंद्र यादव मैनरोड़ उरई के पनीर का नमूना लिया गया इसी क्रम में घंटाघर स्थित राजकुमार दुग्ध भंडार के मालिक रिषी जयसवाल का धी का नमूना भरा गया इसके अलावा अशोक कुमार के प्रतिष्ठान से पनीर का नमूना भर गया।इस मौके पर टीम के साथ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सहायक आयुक्त डा. जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में आलोक कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सुनील कुमार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शामिल रही।
