
ताजमहल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा ने ताजमहल के अंदर शाहजहां उर्स कमेटी की ओर से मनाए जाने वाले उर्स के कार्यक्रम को बंद कराने के लिए अदालत में वाद दायर किया था। आरोप लगाया कि कमेटी के सदस्यों ने बिना अनुमति के उर्स का आयोजन किया था। मामले में 10 अप्रैल उर्स कमेटी अध्यक्ष ने अधिवक्ता के माध्यम से जवाब दाखिल किया। 22 मई को अखिल भारत हिंदू महासभा अपना जवाब दाखिल करेगी।
शाहजहां उर्स कमेटी ने जवाब में कहा है कि ताजमहल के अंदर जो उर्स का कार्यक्रम से पहले पुरातत्व विभाग के साथ एक मीटिंग बुलाई जाती है। सभी सदस्यों के हस्ताक्षर लेने के बाद जिम्मेदारी दी जाती है। 2022, 2023 और 2024 में भी पुरातत्व ने उर्स के लिए बैठक बुलाई थी। जिसके लेटरपैड की छायाप्रति भी अदालत में पेश की।
ईदगाह में नमाज सुबह 7 बजे
मस्जिदों में ईद की नमाज का समय मुकर्रर हो गया है। बृहस्पतिवार को हिंदुस्तानी बिरादरी के अध्यक्ष डॉ. सिराज कुरैशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजे ईदगाह पर पुराने शहर मुफ्ती अब्दुल खुबैब रूमी नमाज अदा कराएंगे।
वहीं ईद की नमाज के लिए ताजमहल में 11 अप्रैल को सुबह 7 से 9 बजे तक नमाजियों के लिए प्रवेश मुफ्त रहेगा। अधीक्षण पुरतात्वविद् राजकुमार पटेल ने बताया कि इस दौरान ताजमहल की टिकट खिड़कियों से टिकटों की बिक्री भी नहीं होगी।
ईद की नमाज का वक्त
- शाही ईदगाह में सुबह 7 बजे।
- शाही जामा मस्जिद में सुबह 7:30 बजे।
- पंचकुइयां कब्रिस्तान में सुबह 7:15 बजे।
- अकबरी मस्जिद में सुबह 8:00 बजे।
- मरकज टाल हबीबुल्लाह में सुबह 8:00 बजे।
- मस्जिद मोतमद खां में सुबह 9:00 बजे।
- मस्जिद ताजमहल में सुबह 9:00 बजे।
- शाही मस्जिद (कलां) साबुन कटरा में सुबह 9:00 बजे।
- शाही मस्जिद (लोहा मंडी) में सुबह 9:15 बजे।
- मस्जिद नूरानी (नूरी दरवाजा) में सुबह 9:45 बजे।
- मस्जिद जाल फुलट्टी में सुबह 9:45 बजे।
- मस्जिद दरगाह सैयदना अबुल उला में सुबह 10 बजे
- मस्जिद रफी उल जमा (राजामंडी) में सुबह 7:00 बजे।
- मस्जिद शम्सी कॉलोनी, सिकंदरा में सुबह 7:15 बजे।
- मस्जिद अबू बक्र, लोहामंडी में सुबह 7:15 बजे।
- मस्जिद इब्राहीमी, सैफी नगर में सुबह 7:30 बजे।
- शिया ईदगाह भोगीपुरा शाहगंज में सुबह 7:00 बजे।
- जामा मस्जिद मीर नियाज अली शाहगंज में सुबह 8:00 बजे।
- मस्जिद मीर अकबर अली शाहगंज में सुबह 8:00 बजे।
- मस्जिद आगा साहिब गुदड़ी मंसूर खां में सुबह 9:00 बजे।
