अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बारिश और ओलावृष्टि से पीड़ित जिले के 37,330 किसानों के खाते में बीमा कंपनी की ओर से 9.83 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी गई है। कंपनी की ओर से प्रभावित किसानों को फिलहाल 25 प्रतिशत बीमा राशि का भुगतान किया है। जल्द ही बाकी रकम भी किसानों के खाते में भेजी जाएगी।

मार्च माह की शुरुआत में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने जनपद के 145 गांवों के 68,599 किसानों के खेतों में तबाही मचाई थी। इस आपदा में प्रभावित गांवों की 50,927 हेक्टेअर में लगी रबी की फसल 33 प्रतिशत से अधिक खराब हो गई थी। प्रशासन की ओर से 83 करोड़ रुपये की क्षति का आकलन किया गया था। फसलों को सबसे ज्यादा 55 करोड़ की क्षति मऊरानीपुर तहसील में हुई थी। जबकि, झांसी सदर तहसील 21 करोड़ और मोंठ में सात करोड़ रुपये की क्षति सामने आई थी। अब फसल बीमा कंपनी टोक्यो जनरल इंश्योरेंस कंपनी की ओर से तीनों तहसीलों के 37,330 किसानों के खाते में 9.83 करोड़ रुपये की बीमा राशि भेजी गई है। तात्कालिक तौर पर कंपनी की ओर से 25 फीसदी बीमा राशि प्रभावित किसानों को उपलब्ध कराई गई है। जल्द ही बाकी रकम भेजने की भी तैयारी है।

0000000

मुआवाजे के लिए 25 करोड़ और मांगे

आपदा पीड़ित किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए शासन की ओर से शुरुआत में दो करोड़ रुपये भेजे गए थे। इसके बाद पांच करोड़ रुपये का और आवंटन हुआ था। किसानों को मुआवजा उनके बैंक खातों में भेजा जा रहा है। जबकि, अब प्रशासन की ओर से 25 करोड़ रुपये और शासन से मांगे गए हैं। इस राशि का भुगतान सुनिश्चित होने के बाद शासन से अगली किस्त की डिमांड की जाएगी।

0000000

फोटो-डीएम

आपदा पीड़ित किसानों को मुआवजा लगातार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा बीमा कंपनी की ओर से भी 9.83 करोड़ रुपये की धनराशि प्रभावित किसानों को उपलब्ध कराई गई है, जिन किसानों ने बीमा करा रखा है, उन्हें बीमा क्लेम का लाभ मिलेगा। – अविनाश कुमार, जिलाधिकारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें