उरई। कृषि विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी, एनपीके खाद उपलब्ध है। इसके बावजूद कोई खाद विक्रेता खाद की कालाबाजारी करता है या अधिक मूल्य पर बेचता है तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। मूल्य उर्वरक विक्रय किया जाता है तो इसकी शिकायत 9648997791 नंबर पर दर्ज कराई जा सकती है।

जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि जिले में यूरिया, डीएपी, एमओपी, एनपीके एवं एसएसपी आदि उर्वरक पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। किसी भी उर्वरक की जनपद में कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि यूरिया की उपलब्धता 10227.05 मीट्रिक टन, डीएपी की उपलब्धता 6779.20 मीट्रिन टन, एमओपी की उपलब्धता 90.70 मीट्रिक टन, एनपीके की उपलब्धता 2730.85 मीट्रिक टन, एसएसपी की उपलब्धता 837.90 मीट्रिक टन है। उन्होंने सभी फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को आगाह करते हुए निर्देशित किया जाता है कि कोई भी उर्वरक निर्धारित दर से अधिक पर विक्रय न करें। न ही उर्वरक क्रय करते समय किसी भी अन्य उत्पाद को टैग किया जाए।

यदि कोई उर्वरक विक्रेता निर्धारित दर से अधिक दर पर उर्वरक बिक्री करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल उर्वरक अधिनियम 1985 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने किसानों से कहा कि विक्रेता द्वारा अधिक मूल्य उर्वरक विक्रय किया जाता है तो इसकी शिकायत 9648997791 नंबर पर दर्ज कराए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *