
{“_id”:”682e714e8f2e1833f10ccb19″,”slug”:”complaint-of-irregularities-in-road-construction-tender-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-560289-2025-05-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: सड़क निर्माण के टेंडर में गड़बड़ी की शिकायत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। एरच-ककरवई सड़क निर्माण के टेंडर में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए मुख्य अभियंता से शिकायत की गई है। मुख्य अभियंता ने जांच कराने के निर्देश दिए हैं। एरच-ककरवई सड़क के सुधार के लिए 9 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए। इसके लिए टेंडर निकाला गया। पंजीकृत दस ठेकेदारों ने पोर्टल पहरी पर आवेदन किया। इससे पहले ठेकेदारों को कुछ सूचनाएं देनी होती हैं। इसमें उनको किसी अन्य विभाग में कार्य करने का अनुभव बताना होता है लेकिन, ठेकेदारों ने यह बात नहीं बताई। इसकी शिकायत कराते हुए आपत्ति दर्ज कराई गई। अब इस संबंध में ठेकेदारों से कार्य का ब्यौरा मांगा है। मुख्य अभियंता राजनाथ गुप्ता ने जांच कराने की बात कही है। संवाद