
{“_id”:”69b04ccef46ce412600c1d80″,”slug”:”complaint-regarding-encroachment-on-gram-sabha-land-agra-news-c-421-1-khe1002-3243-2026-03-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: ग्राम सभा की भूमि पर कब्जे की शिकायत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

खेरागढ़। तहसील क्षेत्र के जगनेर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जगनेर में सीमावर्ती राज्य राजस्थान से आए कुछ लोगों ने सरकारी भूमि पर झोपड़ियां आदि बनाकर अवैध कब्जा कर लिया है। मामले में एसडीएम ने जगनेर पुलिस एवं राजस्व निरीक्षक जगनेर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण प्रेमवती ने शिकायती पत्र में कहा है कि राजस्थान के गांव पत्तूपुरा, खड़ौरा बसेड़ी के लोगों ने बसेड़ी रोड से भवनपुरा मार्ग स्थित बेशकीमती सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है।