Complaints about land grabs came in Samadhan Diwas

Trending Videos



झांसी। शनिवार को नई तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जमीन पर कब्जों की शिकायतों की भरमार रही। इसके अलावा लोगों ने अन्य विभागों से जुड़ीं समस्याएं भी दर्ज कराईं। उनाव गेट बाहर निवासी स्व. विजय सोनी की पत्नी माया देवी ने बताया कि उनकी जमीन पर अतिक्रमण कर बाउंड्रीवाल का निर्माण कर लिया गया है। शिकायत पर लेखपाल द्वारा रिपोर्ट भी नहीं दी जा रही है। वहीं, बरुआसागर के फुटेरा निवासी हरकू देवी ने बताया कि उनकी भूमिधरी की जमीन पर कब्जा कर जेसीबी से गड्ढे करा दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य शिकायतें भी आईं। शिकायतें एसडीएम सदर देवयानी, सीओ सिटी रामवीर सिंह, सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने सुनीं। ब्यूरो

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें