
अकबर का मकबरा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वेलेंटाइन वीक में अकबर के मकबरे का परिसर रुहानी और रूमानी होने लगता है। इस बृहस्पतिवार को भी यहां युवा जोड़ों की मौजूदगी रही। अकबर की कब्र पर सजदा किया गया। मुकम्मल और महफूज इश्क की मुराद मांगी गई। इसी चाहत में दीवार पर अपने-अपने नाम दर्ज कर दिए। यह सिलसिला पहले दिन से है। मुख्य मकबरे के आसपास ही नहीं यहां तकरीबन हर दीवार पर प्रेम करने वालों की अपने जोड़े के साथ मौजूदगी है। इनमें नए नामों का हर साल इजाफा हो रहा है।
Trending Videos