सीतापुर में आंधी से छप्पर सहित पक्की दीवार गिर गई। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। 


concrete wall along with roof collapsed due to storm In Sitapur woman died after being buried under debris

रिंकी की फाइल फोटो, गिरी पड़ी दीवार व छप्पर
– फोटो : संवाद


loader

Trending Videos



विस्तार


यूपी के सीतापुर में शुक्रवार देर रात आंधी चलने के दौरान एक पक्की दीवार छप्पर सहित गिर गई। मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। वह अपने मायके आई थी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। मौजूद लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

Trending Videos

घटना मिश्रित कोतवाली क्षेत्र के ढेदुवापुर की है। गांव निवासी रिंकी (34) की मौत हुई है। पिता ने बताया कि बेटी की ससुराल हीरापुर में है। उसका पति अरुण आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था। इसीलिए बेटी मायके चली आई थी। उनको चार बच्चे हैं। इनमें तीन बेटियां और एक लड़का है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *