Condition of 12 critical due to bee stings CHC admission

मधुमक्खियों के डर से कंबल में छिपा शख्स
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के बाह क्षेत्र के बासौनी गांव अभयपुरा तिराहे पर शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे बरगद के पेड़ पर छत्ते पर बैठी मधुमक्खियों के हमलावर होने से भंडारे में भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों ने 12 लोगों को डंक मारा, जिनमें 7 को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया गया। किसी ने छत्ते पर शरारत में पत्थर मार दिया था।

Trending Videos

अभयपुरा तिराहे पर अखंड मानस पाठ के बाद बरगद के पेड़ के नीचे भंडारा हो रहा था। तभी किसी पेड़ पर लगे छत्ते पर पत्थर मार दिया। जिससे मधुमक्खियां हमलावर हो गईं। भंडारे में शामिल रहे लोगों पर हमला कर दिया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। जिसको जहां जगह मिली, खुद को बचाने के लिए छिप गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मधुमक्खियों ने 12 लोगों को डंक मारा, जिनमें पुरा ताल कैंजरा के जयदीप, नितिन, पुरा भदौरिया के अजीत सिंह, दुर्गा दास, नितिन, अभयपुरा के विवेक, भोला को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *