{“_id”:”66e73b1a84b77ec65800f767″,”slug”:”condition-of-villager-who-went-to-farm-deteriorated-died-jhansi-news-c-131-1-sjhs1012-120915-2024-09-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: खेत पर गए ग्रामीण की हालत बिगड़ी, मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत पर गए ग्रामीण की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सांप के डसने से मौत होने की बात कही।
थाना बालाबेहट अंतर्गत ग्राम पथराई निवासी इंद्रपाल (58) शनिवार दोपहर खेत पर गया था। रात तक जब वह नहीं लौटा तो चचेरा भाई लोकपाल उसकी खोजबीन करते हुए खेत पर पहुंचा। इंद्रपाल खेत पर बैठा मिला। उसने लोकपाल को बताया कि उसे दिख नहीं रहा है, इस कारण वह घर नहीं आ पा रहा। लोकपाल अपने भाई को लेकर घर पहुंचा और जहरीले कीड़े के काटने की आशंका पर घरेलू इलाज किया। इसके बाद कुछ सुधार हुआ तो घबराहट होने की बात बताते हुए अचेत हो गया। आनन फानन जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। भतीजे बृजेंद्र ने बताया कि उसके चाचा सात भाई-एक बहन में पांचवें नंबर के थे और अविवाहित थे। वह चार एकड़ जमीन के काश्तकार थे।
