Confectioner thrown into a pan of hot milk

झुलसने से घायल हलवाई मुकीम अहमद
– फोटो : संवाद

विस्तार


हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ में मारपीट के दौरान युवकों ने हलवाई को खोलते दूध की कड़ाही मे फेंक दिया। जिससे हलवाई झुलस कर घायल हो गया। 

सिकंदराराऊ के मोहल्ला नोखेल में  14 जून की रात हलवाई मुकीम अहमद पुत्र नसीर अहमद रात आठ बजे अपनी दुकान पर बैठा था। पिता नसीर अहमद ने अपनी तहरीर में बताया कि मुकीम ने रास्ते से गुजर रहे मोहल्ले के युवक जाविद उर्फ चिन्नू से उधार के पैसे मांगे तो झगड़ा हो गया। जाविद, अंसार, आबिद ने हलवाई मुकीम को दुकान से खीच कर पहले पीटा, फिर खोलते दूध की कड़ाही में फेंक दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। गर्म दूध से हलवाई की छाती, बांह और हाथ झुलस गए । पुलिस ने घायल का चिकित्सीय परीक्षण परीक्षण कराया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *