Congress candidate made BJP candidate sweat in Fatehpur Sikri seat contest continued till evening

राजकुमार चाहर और रामनाथ सिकरवार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट में 2019 का चुनाव, भाजपा को कुल मिले 6.67 लाख वोट, जीत का अंतर 4.95 लाख। पांच साल बाद हालात पूरी तरह पलट गए। भाजपा के मौजूदा सांसद राजकुमार चाहर की जीत 43 हजार तक सिमट गई। हारते-हारते जीते, कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार ने पसीने छुड़ा दिए। बीते साल जीत के अंतर से भी कुल वोट 50 हजार कम मिले हैं।

फतेहपुर सीकरी में मौजूदा सांसद राजकुमार चाहर से क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी दिखी। इसका असर मतदान में भी दिखा। चुनाव में 1034638 वोट पड़े। इसमें से चाहर को 445657 और सिकरवार को 402252 वोट मिले। जीत का अंतर 43 हजार का रहा। इस बार चाहर को मिले कुल 4.45 लाख वोट बीते चुनाव में जीत के अंतर से भी 50 हजार कम हैं। मतलब 4.50 लाख वोट कम मिले।

इस वजह से ही हर राउंड बेहद नजदीकी मुकाबला रहा। शुरुआती 7 चरणों तक तो रामनाथ आगे चल रहे थे। इसके बाद राजकुमार को बढ़त मिली, लेकिन ये एक-दो हजार की रही। हर राउंड बेहद नजदीकी रहा और दोनों प्रत्याशियों की सांस अटकी रही। अंतिम राउंडों में बढ़त बढ़ती गई और 43405 वोटों से जीत हुई।

राउंड व भाजपा और कांग्रेस के बीच अंतर

 

  • 01- 13799-13603
  • 02- 27245-29445
  • 03- 38644-46230
  • 04- 55454-62442
  • 05- 73087-79127
  • 06- 87438-92103
  • 07- 102172-103584
  • 08- 119465-115920
  • 09- 136267-130131
  • 10- 151206-142311
  • 11- 166337-156804
  • 12- 183480-170374
  • 13- 197049-185995
  • 14- 211687-199855
  • 15- 227254-213440
  • 16- 241247-228104
  • 17- 254890-245502
  • 18- 272285-259535
  • 19- 289103-276557
  • 20- 304523-292999
  • 21- 321975-306961
  • 22- 339307-321586
  • 23- 356413-336460            
  • 24- 374009-349498
  • 25- 392661-364431
  • 26- 405845-378039
  • 27- 414804-383462
  • 28- 423946-387632
  • 29- 430889-391137
  • 30- 434507-394552
  • 31- 438532-397357
  • 32- 442158-400004
  • 33- 442439-400330
  • 34- 445657-402252



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें