Congress leader Ajay Rai attacked statement of Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
– फोटो : एएनआई

विस्तार


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा जब इतने दिनों तक कांग्रेस में थे, तब उन्होंने यह मुद्दा क्यों नहीं उठाया? यह सब भाजपा में ही होता है। जो कुछ भाजपा में हो रहा है, वही बातें वह कह रहे हैं। मुझे लगता है कि आज जहां भी भाजपा के लोग बैठे हैं, मुख्यमंत्री से लेकर नीचे तक, यह सब कॉरपोरेट, बिजनेस का काम करते हैं। 

 

बिस्वा सरमा ने दिया था ये बयान

बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रांची में कहा था कि यह कांग्रेस का सिस्टम होता है, मैं भी कांग्रेस में था, ये माना जाता है कि 20% टिकट वे पैसे में बेच देते हैं और उसी पैसे से वे चुनाव लड़ने की कोशिश करते हैं। माना जाता है कि अगर कांग्रेस 100 टिकट देती है तो 20 टिकट कांग्रेस बेचती है। यहां क्या हुआ है, अंदर की जानकारी मुझे नहीं पता। मैं अपना अनुभव बता रहा हूं।”

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *