Congress may field Raj Babbar from Fatehpur Sikri Lok Sabha seat

फतेहपुर सीकरी सीट से वर्तमान भाजपा सांसद एवं प्रत्याशी सांसद राजकुमार चाहर और पूर्व सांसद राज बब्बर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश की फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए सांसद राजकुमार चाहर पर फिर से मुहर लगा दी है। इनका तोड़ निकालने के लिए कांग्रेस एक बार फिर फिल्मी सितारे और आगरा के पूर्व सांसद राज बब्बर पर दांव लगा सकती है। गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर ये बढ़त बनाए हुए हैं। इनके मना करने की स्थिति में दावेदारी की दौड़ में खेरागढ़ से विधानसभा चुनाव लड़े रामनाथ सिकरवार सबसे आगे हैं।

सपा के साथ गठबंधन में फतेहपुर सीकरी की सीट कांग्रेस की झोली में आई है। 2009 में गठित इस सीट से 3 बार चुनाव हुए हैं। सिने स्टार राजबब्बर दो बार चुनावी मैदान में उतरे और दोनों ही बार हार का सामना करना पड़ा। बीते साल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उनको भाजपा के चाहर से 4.5 लाख से अधिक वोटों से बड़ी हार मिली थी। राहत की बात है कि वे दूसरे स्थान पर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *