Congress MP from Amethi, Kishori Lal Sharma says, This is the victory of the public

अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा।
– फोटो : एएनआई

विस्तार


अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने अपनी जीत को जनता की जीत करार दिया है। मीडिया से बातचीत में कहा कि हम भाजपा के घोषणा पत्र के वादों को लेकर जनता के बीच गए।

हमनें जनता को भाजपा के वादे जैसे दो करोड़ नौकरियां देंगे, किसानों की आय दोगुना कर देंगे की याद दिलाई और महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच गए। जनता ने हम पर भरोसा किया।

भाजपा नेता स्मृति ईरानी के बयान कि जोश अब भी हाई है…। इस पर किशोरी लाल ने कहा कि चुनाव में एक को जीतना था एक को हारना था ऐसे में कोई इस तरह की बात करता है तो ठीक है।

इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने पर उन्होंने कहा कि ये घटक दल तय करेंगे। बतौर सांसद जो मेरा काम है मैं करता रहूंगा।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें