राधाष्टमी पर बरसाना में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। इसे लेकर रोप-वे के संचालन पर संशय की स्थिति समाप्त हो गई है। इस दिन आम दिनों की तरह सिर्फ एक ओर की यात्रा की टिकट बिक्री पर रोक रहेगी।

बरसाना रोप-वे पर पर सवार होने से पहले अपने परिवार संग सेल्फी लेती युवती।
– फोटो : mathura
विस्तार
राधाष्टमी पर बरसाना में रोप-वे संचालित करने को लेकर बनी संशय की स्थिति सोमवार को खत्म हो गई। डीएम ने कलेक्ट्रेट में तैयारियों के संबंध में बैठक की। कहा कि राधाष्टमी पर रोप-वे का संचालन किया जाएगा। शर्त यह रहेगी कि नीचे स्थित टिकट घर ही चालू रहेगा। श्रद्धालुओं को चढ़ने व उतने की यात्रा की टिकट खरीदनी होगी। आम दिनों की तरह सिर्फ एक ओर की यात्रा की टिकट बिक्री पर रोक रहेगी।
