लोहामंडी के नगला गंगाराम के रहने वाले अर्जुन सिंह ने शुक्रवार दोपहर बाद घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। बड़े भाई के बच्चों ने फंदे पर लटका देखकर घरवालों को जानकारी दी।
{“_id”:”672664ac21a754a41308aa67″,”slug”:”constable-commits-suicide-due-to-stress-after-separation-from-wife-does-not-end-2024-11-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: दिवाली पर भी बेटी को नहीं लाई, बुलाने पर धमकाया; पत्नी से अलगाव खत्म न होने पर तनाव में सिपाही ने दी जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मृतक का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
पत्नी की नाराजगी करवाचौथ और दिवाली के त्योहार पर भी दूर नहीं हुई। इससे तनाव में आए आबकारी विभाग में तैनात सिपाही ने फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। घरवालों ने पत्नी और उसके परिजन पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
लोहामंडी के नगला गंगाराम के रहने वाले अर्जुन सिंह ने शुक्रवार दोपहर बाद घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। बड़े भाई के बच्चों ने फंदे पर लटका देखकर घरवालों को जानकारी दी। भाई सुनील कुमार ने बताया कि अर्जुन सिंह आबकारी विभाग में सिपाही थे। वर्तमान में सहारनपुर में तैनाती थी। 7 वर्ष पूर्व शाहगंज के बसी का नगला निवासी डॉली से शादी हुई थी। 5 वर्ष की एक बेटी है।
आरोप है कि शादी के बाद से पत्नी से अनबन रहती थी। वह ज्यादातर मायके में ही रहती थी। आखिरी बार जुलाई में घर आई थी। करवाचौथ और दिवाली पर भी बुलाने के बाद भी नहीं पहुंची। भाई ने शुक्रवार दोपहर को पत्नी को फोन किया। पत्नी ने आने से मना कर दिया। अर्जुन ने खुद पत्नी के पास आने के लिए कहा तो ससुर ने घर आने पर पिटाई करने की धमकी दी। इससे क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक लोहामंडी ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।