Constable Recruitment Examination: A large number of applications came not only from UP but also from other st

सिपाही भर्ती परीक्षा।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


 यूपी पुलिस में 60,244 पदों पर होने वाली सिपाही नागरिक पुलिस की सीधी भर्ती का क्रेज देश के अन्य राज्यों के युवाओं में भी देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि 26 राज्यों एवं 8 केंद्र शासित प्रदेशों से 6,30,481 युवाओं ने भी आवेदन किया है। 23 अगस्त से शुरू होने वाली भर्ती परीक्षा में बड़ी तादाद में अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी शामिल होंगे।

Trending Videos

दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी भी यूपी में आने के बाद अपने परीक्षा केंद्र वाले जिले में जाने के लिए निशुल्क बस यात्रा का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें एडमिट कार्ड की दो प्रतियां साथ रखनी होंगी, जो टिकट का कार्य करेंगी। परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए उन्हें बस का किराया नहीं देना होगा। अभ्यर्थियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिलों को डीजीपी मुख्यालय और भर्ती बोर्ड की ओर से इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकि अभ्यर्थियों को आवागमन, ठहरने आदि के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े। खासकर महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध करने को कहा गया है।

बिहार के सबसे ज्यादा अभ्यर्थी

सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए सबसे ज्यादा बिहार के युवाओं ने आवेदन किया है। इसके बाद मध्य प्रदेश और राजस्थान के अभ्यर्थी हैं। हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक के भी युवा इसमें शामिल होंगे। केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, दादर एवं नगर हवेली, गोवा, दमन एवं दीव, पुडुचेरी के भी अभ्यर्थी शामिल होंगे।

राज्यवार आवेदन

बिहार 2,67,296

मध्य प्रदेश 98,400

राजस्थान 97,276

हरियाणा 74,767

दिल्ली 42,260

झारखंड 17,112

उत्तराखंड 14,627

पश्चिम बंगाल 5512

पंजाब 3404

महाराष्ट्र 3151



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *