
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के नवाबाद की बजरंग कॉलोनी में गुरुवार की देर रात यूपी पुलिस का सिपाही अपने भाई के साथ पुलिस टीम से भिड़ गया। बीच-बचाव करने पहुंचे दरोगा की वर्दी फाड़ दी। पुलिस टीम पर फायरिंग करने के साथ पीआरवी की गाड़ी फूंक दी।
पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने छिपकर जान बचाई। सूचना पर एसएसपी राजेश एस भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने घेरकर सिपाही को पकड़ लिया जबकि मुठभेड़ में उसका भाई गोली लगने से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
बजरंग कॉलोनी निवासी सिपाही सुरेंद्र यादव महोबा के कबरई थाने में तैनात है। इन दिनों छुट्टी पर घर आया है। शुक्रवार रात करीब एक बजे उसका अपने भाई योगेंद्र से मकान को लेकर विवाद हो गया। दोनों में मारपीट होने लगी। सूचना मिलने पर पीआरवी पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने उनको समझाने की कोशिश की तब दोनों भाई पुलिस से ही उलझ पड़े।
विवाद बढ़ने पर बजरंग चौकी इंचार्ज पहुंच गए। दोनों भाई उनसे विवाद करने लगे और उनकी वर्दी फाड़ दी। इसके बाद सुरेंद्र अपने भाई योगेंद्र के साथ छत पर जा चढ़ा। दोनों राइफल से पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। फायरिंग होने पर पीआरवी सिपाहियों में भगदड़ मच गई। उन लोगों ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई।
