
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में डायल 112 पर तैनात सिपाही शुभम की पत्नी नेहा का शव कमरे में फंदे से शव लटकता मिला। घटना मंगलवार रात की है। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।
मंगलवार को सिपाही शुभम रात्रि ड्यूटी पर थे। देर रात ड्यूटी पूरी होने के बाद वह कमरे पर पहुंचे तो पत्नी का शव लटका देख सन्न रह गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव के नीचे उतारा। कमरे में छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिपाही शुभम सहारनपुर जिले के निवासी हैं। उनकी शादी हरिद्वार के थाना झबरेड़ा के गांव लखनोता निवासी युवती नेहा के साथ हुई थी। दो साल पहले दोनों की शादी हुई थी। नेहा ने आत्महत्या की है या कुछ और मामला… इसका कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।