Constable wife of NSG commando consumed poisonous substance

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र की कर्मयोगी कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली जैंत थाने की महिला सिपाही ने पति से विवाद पर विषाक्त पदार्थ खा लिया। महिला का पति एनएसजी कमांडो है। वर्तमान में दिल्ली में तैनात है। बृहस्पतिवार रात को वह घर आया था। सिपाही निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।

जैंत थाने में तैनात महिला सिपाही दुर्गेश चौधरी (32) की ससुराल राया क्षेत्र में है। मायका बदायूं में है। दुर्गेश का पति संदीप एनएसजी कमांडो के तौर पर दिल्ली में तैनात है। बृहस्पतिवार को संदीप घर आया था। देर रात को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

इसके बाद दुर्गेश ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर पति को जानकारी हुई। तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पहुंची। महिला सिपाही को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि दुर्गेश और संदीप के दो बच्चे हैं। इनमें विवाद किसी बात को लेकर हुआ। इसकी ठीक से परिवार वाले भी जानकारी नहीं दे रहे हैं। दुर्गेश अभी उपचाराधीन है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *