संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Mon, 16 Sep 2024 12:13 AM IST


Construction of 10 year old dilapidated road in village Meow begins.

Trending Videos



गंजडुंडवारा। म्याऊं गांव में चौराहे से लेकर गांव के बाहर तक पिछले 10 सालों से खराब सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। इससे स्थानीय ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। इस जर्जर का मुद्दा अमर उजाला ने समाचार के माध्यम से उठाया था।

Trending Videos

गांव म्याऊं का यह मार्ग पिछले दस वर्षों से खस्ताहाल था। इसके चलते इस मार्ग पर कीचड़ व गंदा पानी भरा हुआ था। ग्रामीण इसी मार्ग से होकर गुजरने के लिए मजबूर थे। इस मार्ग से आवागमन में बच्चों, बुजुर्ग व महिलाओं को अधिक दिक्कतें आ रही थीं। गांव के इस जर्जर मार्ग व ग्रामीणों की दिक्कत को अमर उजाला ने 30 अगस्त के अंक में सड़क पर भरे पानी से लोग परेशान नामक शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी ने इसका संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार के माध्यम से बीते शनिवार को निर्माण सामग्री पहुंचाना शुरू कर दिया था। इसके बाद यहां सड़क निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। सड़क निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को काफी राहत मिली है।

ग्रामीण मुकर्रम ने बताया कि यह मार्ग 10 सालों से भी अधिक समय से खराब था।। कई बार अधिकारियों से शिकायत की। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की गई लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ। अमर उजाला में खबर प्रकाशित हुई तो यहां सीसी मार्ग बनाने का काम शुरू हो गया है। ग्रामीण महिला तश्वीना बानो ने कहा कि अब बदहाल मार्ग से जल्द निजात मिलने की उम्मीद है क्योंकि मार्ग का निर्माण होने से जल भराव नहीं होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *