
फ्लाईओवर(सांकेतिक)
– फोटो : संवाद
विस्तार
रेलवे प्रशासन और राजस्व विभाग के संयुक्त सर्वे के बाद दाऊद खां से हरदुआगंज रेलवे स्टेशन के मध्य 22 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। यह जिले का सबसे लंबा फ्लाईओवर होगा। इसके निर्माण पर करीब 1250 करोड़ रुपये की लागत आएगी। निर्माण वर्ष 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस विशेष रेल परियोजना के नोटिफिकेशन में उल्लिखित ग्रामों की गाटा संख्याओं में किस-किस काश्तकार की कितनी-कितनी भूमि एवं परिसंपत्ति मौके पर प्रभावित हो रही हैं, इसकी संयुक्त जांच हो चुकी है। इसके लिए राजस्व विभाग, रेलवे प्रशासन और भूलेख अमीन की उपस्थिति में सर्वे पूरा कर लिया गया है। फ्लाईओवर के निर्माण के लिए प्रस्तावित जमीन का अधिग्रहण किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रेलवे द्वारा तहसील कोल एवं गभाना तहसील के 20 गांवों की करीब 114.1 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।