{“_id”:”6786b85d47a833ecd906f11f”,”slug”:”construction-of-ring-road-accelerated-after-survey-raebareli-news-c-101-1-slko1032-125812-2025-01-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: सर्वे के बाद रिंग रोड का निर्माण तेज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
दरीबा के पास रिंगरोड निर्माण के लिए डाली गई मिट्टी। – फोटो : संवाद
रायबरेली। शहर में जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए 1200 करोड़ रुपये से प्रस्तावित रिंग रोड के दूसरे फेज का काम तेज हो गया है। सर्वे का काम पूरा होने के बाद मिट्टी भराई और समतलीकरण का काम चल रहा है। यह रिंग रोड 21 गांवों के पास से निकलेगी।
Trending Videos
रिंग रोड के बनने से शहर में जाम की समस्या से राहत मिल जाएगी। इससे लखनऊ से प्रयागराज जाने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। करीब 10 साल पहले नगर के चारों ओर रिंग रोड के निर्माण का ताना-बाना बुना गया था। पहले फेज में रिंग रोड का काम 2014 में शुरू हुआ था। अब दूसरे फेज का काम में तेजी आ गई है। 22 किमी लंबी रिंग रोड फोरलेन बनाई जाएगी।
पहले चरण में महराजगंज रोड पर शारदा सहायक नहर से लेकर लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुचरिया के निकट तक रिंग रोड बनाई जानी है। दूसरे चरण में रिंग रोड रायबरेली-लखनऊ हाईवे से डिडौली स्थित महिंद्रा एजेंसी के पास से 21 गांवों से होकर भांव गांव के पास पहुंचकर लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ेगी।