
सफीपुर सीएचसी में भर्ती घायल ममता व उसका दो साल का मासूम बेटा आर्यन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पैदल सड़क पार कर रहे कंटेनर चालक की बाइक की टक्कर से मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दंपती और दो साल का बेटा घायल हो गया। घायल दंपती को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आसीवन थानाक्षेत्र के उत्साह गांव निवासी संदीप (24) उन्नाव में रहकर राजगीर मिस्त्री का काम करता है। रविवार रात करीब नौ बजे वह बाइक से पत्नी ममता (22) व दो साल के बेटे आर्यन को लेकर गांव जा रहा था।
Trending Videos
